मध्य प्रदेश मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा 2026 के लिए अभी तक किसी कारणवश फॉर्म न भर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है।
मध्य प्रदेश चयन मंडल, भोपाल (MPESB) की ओर से MSPSTET 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 5 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है।
फॉर्म भरते समय अगर गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक उसमें सुधार भी कर पाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।
ऐसे में प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन कर रहे शिक्षकों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
आवेदन पत्र भरने के साथ पहले से सेवारत सभी वर्ग के शिक्षकों को फीस के रूप में 1000 रुपये फीस जमा करनी होगी।
इसके अलावा कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर एमपी पोर्टल को 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर्स से लॉग इन कर फॉर्म भरने पर 20 रुपये अलग से जमा करना होगा।
इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
इसके बाद आपको आवेदन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लेना है।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
एमपी व्यापम की ओर से इस भर्ती परीक्षा की शुरुआत 12 अक्टूबर 2026 से की जाएगी।
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे दोपहर 12:30 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
पहली शिफ्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह 8 से 9 बजे के बीच एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा वाले उम्मीदवारों को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।हालांकि, अब 6 अक्टूबर तक फॉर्म में संशोधन का मौका रहेगा।
ऐसे में हो सकता है कि परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जाये।
लेकिन, इस पर अभी तक विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है।
अपडेट आते ही सभी उम्मीदवारों को जानकारी साझा कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- एक स्टूडेंट्स को पढ़ाने रोजाना 5 किमी पैदल चलकर जाते हैं स्कूल, प्रार्थना-राष्ट्रगान सहित डेली लगती है अटेंडेंस
मुख्य बातें
- मध्य प्रदेश मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा 2026 के लिए अभी तक किसी कारणवश फॉर्म न भर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है।
- मध्य प्रदेश चयन मंडल, भोपाल (MPESB) की ओर से MSPSTET 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 5 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है।
- फॉर्म भरते समय अगर गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक उसमें सुधार भी कर पाएंगे।
स्रोत और संदर्भ
सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।


